दारू पीकर बवाल गांठने वालों की पैरवी करने पहुंची पुलिस पत्रकार के परिवार पर पुलसिया रौब दिखा रहे चैकी पुलिस

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। मसौली थानांतर्गत पत्रकार उत्पीड़न का पुराना विवाद उस समय फिर सर उठाता प्रतीत हुआ जब वर्ष बाद मामले में शामिल पुराने रंजिश रखनें सआदतगंज गांव के बवाली दबंगों ने दोबारा पत्रकार के घर के सामने ही दारू पीकर उत्पात मचाना शुरू किया। इसपर हिन्दी दैनिक के पीड़ित पत्रकार विपिन शर्मा के परिवार की महिलाओं ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो एक बार फिर वहीं कानून की खरीद बिक्री की प्रक्रिया वाली कहानी शुरू होती उस समय दिखाई दी जब प्राप्त जानकारी को अगर सही माने तो दारू पीकर बवाल गांठ रहे लोगों के उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली तर्ज पर दबंगों के कूटरचित शिकायतीपत्र पर पहुंची चैकी पुलिस ने पत्रकार के परिवार पर ही खाकी की अंग्रेजी हुकूमत वाला रौब गालिब करने के प्रयास में असंवैधानिक भाषा तक का प्रयोग कर डाला। ग्रामीणों के बताए अनुसार जबकि लोगों ने बताया भी पत्रकार का संभ्रांत परिवार यहां रहता है लेकिन मिली तरावट उपर से खाकी का रौब लोकतांत्रिक मर्यादा आखिर याद रहे भी तो कैसे? प्राप्त जानकारी अनुसार आसपास के लोगों ने भी पत्रकार परिवार की बातों की तस्दीक की, जिसके बाद खाकी का रौब पत्रकार परिवार पर गालिब कर रही पुलिस वैसे तो वापस लौट गई लेकिन धमकी देकर। जब पैसे व ताकत पर ही सुनवाई होने की परंपरा जनपद में सर उठाती दिख रही हो तो क्या चतुर्थ स्तंभ और क्या लोकतंत्र? मामले को गभीरता से लेते हुए पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तर प्रदेश मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय वर्मा पंकज, मनोज शर्मा, इकरार अहमद व जिलाध्यक्ष देवेद्र मिश्रा ने मामले को लेकर नवागत एसपी से मिलकर शिकायतीपत्र देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कहीं है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!