भतीजी से छेड़छाड़ करने वाला चाचा गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। छह माह पूर्व नाबालिक युवती से हुई छेड़खानी मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर जेल रवाना कर दिया है। मामला थाना जाहाँगीराबाद इलाके के 1 गांव का है । पीड़िता की मां ने पुलिस को इस संबंध में 16 जून, 2020 तहरीर देकर बताया था कि उसका देवर अभय कुमार उसकी नाबालिक बेटी से छेड़खानी की है। इस संबंध में पीड़ित परिवार कार्यवाही के लिए 6 माह से दौड़ रहा है। शुक्रवार को पुनः इस सम्बंध में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग थी। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!