ताला तोड़कर हजारों का माल बटोर ले गये चोर

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब ठेका समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों का माल बटोर ले गए। थाना क्षेत्र के रसूलपुर चैराहे पर स्थित देशी शराब ठेका के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए स अंदर गल्ले में रखी करीब पांच सौ रुपए की नगदी तथा 90 शीशी शराब उठा ले गए। घटना की जानकारी आज सुबह तब हुई जब ठेके का सेल्समैन सुनील जायसवाल दुकान खोलने आया। इसी रात चैराहे पर ही स्थित ताज मोहम्मद की दुकान का ताला तोड़कर चोर सोलर पैनल बैटरी तथा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इससे पूर्व देवीगंज चैराहे पर स्थित एक रेडीमेड दुकान में नकब लगाकर चोर हजारों का माल पार कर चुके हैं।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!