भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर शुरू की तैयारी

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

अयोध्या:भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर रविवार को रुदौली के शुजागंज में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने समीक्षा की । जिलाअध्यक्ष संजीव सिंह ने पंचायत चुनाव की व्यूह रचना पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन किया। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनावों में सहभागिता करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस दौरान बैठक में जिलामहामंत्री अशोक कसौधन मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा, शिवगोविन्द पाण्डेय, रामदीन वर्मा, दिव्यांश सिंह, दिनेश कसौधन, विजय प्रकाश, मेड़ई महाराज, माधुरी सिंह, नजमुल हसन, रमेश चौहान समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Don`t copy text!