बाराबंकी किसान हितों की लड़ाई में हमेशा आगे रहा: हरिनाम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गोकुल नगर कार्यालय पर किसानों को जागरूक करने के लिए बैठक बुलाई गयी जिसमें जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने बताया कि आज किसानों के सामने सरकार ने किसान विरोधी बिल पास करके करो या मरो की स्थिति उत्पन्न कर दी है। आज किसान जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में भारतीय कृषि संकट में आ जायेगी। अतः सभी पदाधिकारी गांव गांव जा करके किसान विरोधी कृषि बिलों के बारे में लोगों को जागरूक करें और बताएं कि बिल वापसी कितनी जरूरी है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने कहा बाराबंकी जनपद का इतिहास रहा है किसान हितों की लड़ाई में यह हमेशा आगे रहा है।आज फिर समय आ गया है सभी पदाधिकारी घरों से निकले और किसानों की चैखट पर जाकर उन्हें बिल के नुकसान के बारे में बताएं और उसपर चर्चा करें जिससे किसान अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो सके।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान विरोधी अखबार और न्यूज चैनलों का अब बहिष्कार किया जाएगा। आज की बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम आपके आशाओं पर खरे उतरेंगे और किसानों के लिए जन जागरण का कार्य किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से राम किशोर पटेल, उत्तम सिंह, हौसिला प्रसाद, रामबरन वर्मा, निसार मेहदी, अनुपम वर्मा, सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘, रामनरेश वर्मा, अवधराम सैनी, माता प्रसाद, राधेलाल, दिनेश चन्द आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!