लेखपाल की मिलीभगत से अनाथ बच्ची की जमीन पर किया कब्जा अपनी ही जमीन के लिए दर दर भटक रही नाबालिक युवती

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बाराबंकी। नाबालिग अनाथ युवती की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। अपनी भूमि वापस पाने के लिए नाबालिग इधर से उधर भटक रही है। ये हाल तब है जब एसडीएम हैदरगढ़ खुद नाबालिग युवती के सरंक्षक है। ऐसे में नाबालिग को न्याय न मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नेराकाबुल के हाथी का पुरवा गाँव का है। जहां पर एन.सी.सी. प्लांट के संचालक द्वारा हल्का लेखपाल की मिलीभगत से नाबालिग अनाथ युवती शशि रावत (14) की जमीन गाटा संख्या 965, 954 व अन्य जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है। नाबालिग कई बार उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से कब्जा हटवाने की गुहार लगा चुकी है लेकिन अभी तक उसकी भूमि कब्जा मुक्त नही हो सकी है। प्रशासन के रवैये से निराश नाबालिग युवती और उसके नाना शत्रोहन ने बताया कि अब हमें मुख्यमंत्री ही न्याय दिला सकते है। लगभग 10 साल पूर्व शशि रावत के पिता व माता गुजर गए थे। शशि के नाबालिग होने के चलते उसकी चल अचल संपत्ति के संरक्षक राजस्व निरीक्षक व हैदरगढ़ एसडीएम बनाये गये थे।

 

बचपन से ही ननिहाल में रह रही युवती
शशि रावत के माता पिता के गुजर जाने के बाद उसके नाना शत्रोहन निवासी शोभवापुर उसका पालन-पोषण करने के लिए अपने साथ ले गये थे। तब से आज तक युवती अपने नाना के साथ ही रह रही है।

एसडीएम हैदरगढ़ बोले…
इस संबंध में उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ जितेंद्र कटियार ने बताया कि जानकारी हुई है। बहुत जल्द टीम भेज कर नाबालिग लड़की की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

 

 

Don`t copy text!