पंचायत चुनाव को लेकर हुई भाजपा की कार्यकर्ता बैठक

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यकर्ता बैठक विकास खण्ड रूदौली के ग्राम पंचायत हयातनगर में संम्पन हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव है।उन्होंने चुनाव की तैयारी में जुटने का आव्हान किया।संसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सरकार के कार्यक्रमो का लाभ जनता को दिलाये।समस्याओं को दूर कराने में मदद करे।इस अवसर पर,मण्डल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष माधूरी सिंह,शिवानंद मिश्रा,मण्डल मंत्री दिनेश गुप्ता  एवं सभी सेक्टर अध्यक्ष बूथ व  अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Don`t copy text!