पत्रकार प्रकरण में दर्ज हुआ मुकदमा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिद्धौर बाराबंकी। लोकतंत्र का चैथा स्तंभ कहें जाने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला व लूट करने वाले दबंगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार असन्द्रा थाना क्षेत्र के गढ़ी मजरे कन्हवापुर निवासी बृजेन्द्र सिंह मोहित एक इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल के पत्रकार हैं। वह रविवार को खबर कवरेज करके रात करीब नौ बजे अपने जा रहे थे। कि सिद्धौर कस्बे के मील चैराहा पर पत्रकार के रुकते ही गाड़ी लेकर आये थाना कोठी के अरूई निवासी दबंग किस्म आरिफ अपने दो अन्य साथियों के साथ पत्रकार पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पत्रकार किसी तरह उछल कर अपनी जान बचाई,तो गालियां देते हुए दबंगों ने पत्रकार को मारना पीटना शुरु कर दिया। पत्रकार के शोरगुल पर दौड़े आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया तो दबंगो ने पत्रकार को जान से मारने कि धमकी देते हुए सोने कि चैन छीन कर फरार हो गये। पीड़ित पत्रकार कि तहरीर पर असन्दरा पुलिस ने दबंग आरोपियो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर एक को हिरासत में ले लिया है। जब कि दो अज्ञात फरार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!