हैदरगढ़ बाराबंकी। पिछले 2 दिनों से हैदरगढ़ के ठाकुर द्वारा वार्ड में चल रहे डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हो गया। खान डीजे इलेवन व यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए। फाइनल मुकाबले में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने खान डीजे इलेवन को 12 रन से हराकर प्रतियोगिता एवं शील्ड पर कब्जा कर लिया। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 57 रन बनाए बाद में बल्लेबाजी करते हुए खान डीजे इलेवन निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 45 रन ही बना सकी और इस तरह 12 रन से मैच गवा बैठी। मैच समाप्त होने के बाद टूर्नामेंट आयोजन कमेटी से जुड़े महेश नारायण अग्रवाल, उदय नारायण अग्रवाल नितिन अग्रवाल रामानुज चैरसिया आदि ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी, शील्ड एवं अन्य पुरस्कारो से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम से जुड़े उत्तम तिवारी, शिवा, सौरभ, बृजेंद्र, राजेश्वर, चंदन, निखिल, रहमान मेराज, अरमान फैजान फैसल आरिश राहुल उत्कर्ष हर्षवर्धन राघवेंद्र सत्यम आदि खिलाड़ियों के अलावा सभासद पंकज अग्रवाल, उमर हाशमी, विनोद गुप्ता, नितिन मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

