रजिस्ट्रार दफ्तर में कर्मियों की कमी, कार्य हो रहा बाधित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर, बाराबंकी। उप निबंधक कार्यालय रामनगर में स्टाफ की कमी से निबंधन कार्य बाधित हो रहे हैं। भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को बैनामा कराने में दिक्कत होती है। अक्सर दो चार लोग दस्तावेज पंजीकृत कराए बिना रह जाते हैं। रामनगर तहसील में इन दिनों अकेले सब रजिस्ट्रार कार्यालय चला रहे हैं। अगर दो तीन प्राइवेट लोग न हो तो ऑफिस बंद करने की नौबत आ जाए। तहसील रामनगर में जो बाबू तैनात थे उनका ट्रांसफर रामसनेहीघाट हो गया है। इसके अलावा एक महिला स्टाफ भी थी वह भी नही हैं। अब अकेले रजिस्ट्रार बचे हैं। जब कोई बैनामा कराने आता है तो बैनामा चेक करने से लेकर बयान लेने तक का सारा कार्य उनको करना पड़ता है जिससे समय लगता है और बैनामा कराने आए लोगों को दिक्कत होती है। गनीमत है कि बैनामा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो प्राइवेट लोग जो कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर हैं कार्य कर रहे हैं व एक अन्य लोग हैं नहीं तो पूरा ऑफिस बंद करने की नौबत आ जाए। यह समस्या विगत आठ दस दिन से बनी हुई है। इसके पहले यहां पर दो-दो कर्मचारी थे जो कार्य देख लेते थे लेकिन अब कार्य कराने आए लोगों को दिक्कतें होती है। दस्तावेज ऑनलाइन होने के बाद दो बजे पेश होते हैं। पंजीकरण का दबाव इतना रहता है कि छानबीन जांच पड़ताल में समय लगता है। इंटरनेट पंजीकरण 5ः00 बजे तक ही होता है।इसके बाद निबंधन भी नहीं होता है। इसी भीड़ भाड़ दबाव में कई लोग रह जाते हैं। गनीमत है कि ऑनलाइन का कार्य बाहर होता है। कभी कभी तो सर्वर भी परेशान करता है। बताते हैं कि 2 बजे से लेकर के 5 बजे तक का समय निबंधन के लिए उपयुक्त समय होता है जिस पर बड़ा दबाव अधिकारी महसूस करते हैं। इसी में सभी लोग अपना अपना निबंधन कार्य करवाना चाहते हैं। स्टाफ की कमी से ऐसा नही हो पा रहा। अकेले रजिस्ट्रार को दस्तावेज देखने मे समय लगता है होता है जिस कारण अक्सर दो-तीन दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो पाते हैं। उन्हें अगले दिन के लिए आने को कहा जाता है। भीड़भाड़ से बचने के लिए और जल्द कार्य होने के लिए स्टाफ की बड़ी आवश्यकता है। तहसील के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है सब रजिस्ट्रार कार्यालय रामनगर में बाबुओं की तैनाती की जाए।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!