अजमेर फूड्स शॉपिंग मॉल का फ़िल्म अभिनेता रजा मुराद ने किया उद्घाटन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव की रिपोर्ट
भेलसा(अयोध्या)बृहस्पतिवार को मवई चौराहा स्थित खान मार्केट में फूड्स शॉपिंग मॉल का मशहूर फ़िल्म अभिनेता रजा मुराद ने फीता काटकर उद्धघाटन किया।साथ ही रूदौली विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियाँ व बसपा नेता फरहान हुसैन खान ने भी संयुक्त रूप से मॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर फेमस एक्टर व एंकर मिनीषा माहेश्वरी ने कार्यक्रम पेश किया और अपने एंकरिंग से सभी का दिल मोह लिया।क्षेत्र से काफी संख्या में फूड्स शॉपिंग मॉल के उदघाटन के मौके पर आये लोगों ने मॉल में खरीददारी किया।इस मौके पर फूड्स शॉपिंग मॉल के सब डिस्ट्रीब्यूटर सलाउद्दीन खान,डिस्ट्रीब्यूटर अलीमुद्दीन खान,एरिया मैनेजिंग डायरेक्टर जैनुल आबदीन खान,मैनेजिंग डायरेक्टर ऑल यूपी मोहम्मद जब्बार खान,फूड्स शॉपिंग मॉल के फाउंडर चेयरमैन हाजी जमील खान,चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर मेहताब खान,कंपनी डायरेक्टर आफताब खान सहित फरहान हुसेन खा,दिनेश सिंह,निशात अली खाँ,मुन्ना खाँ,फकरूद्दीन,अलीमुद्दीन,सलाहुद्दीन आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

