जैदपुर विधायक ने किया इण्टरलाकिंग रोड का उद्घाटन
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
बाराबंकी। जैदपुर विधायक गौरव रावत विकास खण्ड हरख के अन्तर्गत ग्राम पचासी में अपनी विधायक निधि से निर्मित इण्टरलाकिंग रोड के उद्घाटन समारोह में बोलते हुवे कहा कि समाजवादी पार्टी का हमेशा लक्ष्य रहा है प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुॅचाना सपा के शासनकाल में रिकार्ड विकास के कार्य हुए थे बिना किसी जाति धर्म भेदभाव के भाजपा सरकार में तो विकास कार्य की रफ्तार शून्य है। श्री रावत ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तब-तब पूरे उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है मगर जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है पूरे प्रदेश के विकास कार्य शून्य पड़े है सड़को का बुरा हाल है उनकी तरफ कोई देखने वाला नहीं है चारो तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। सरकार अपनी वाह-वाही लूटने में मस्त है जनता आखिर अपनी बात किससे कहे। इस सरकार का अन्त अब आ चुका है समाजवादी लोग इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगें। पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा की अध्यक्षता तथा राम प्रकट यादव, के संचालन में हुए उक्त समारोह में मुख्य रूप से डा. नरेश यादव, केेशवराम वर्मा, राम कैलाश यादव, राम सेवक यादव, रिजवान संजय समेत आदि लोग उपस्थित थे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

