एआईएमआईएम कार्यालय पर फैसला ने किया ध्वजारोहण

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला कार्यालय रोतन गढ़ी प्रांगण में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें हमारे बड़े भाई और जिला महासचिव फैसल मलिक साहब ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा आज का दिन सभी भारतवासियों के गर्व का दिन है आज ही संविधान लागू हुआ है प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है सभी भारतीयों के लिए यह दिवस बिना भेदभाव के मनाया जाता है हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने पर गर्व है समाज में हमारी अलग-अलग जाति धर्म व संस्कृति कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती है लेकिन इसकी व्यापक तस्वीर यह है कि हम सभी भारतीय हैं। सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है हमारे देश में महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष की ओर प्राणों की आहुति दी गई थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया है और इसी दिन हम पूर्ण रुप से स्वाधीन हो गए थे उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहे हैं। गणतंत्र के पर्व का अर्थ जनता का जनता द्वारा जनता का शासन है। इस मौके पर जिला मुख्य महासचिव अली अहमद, निहाल, सभासद मोहम्मद नईम तौकीर, शेख बाबा, अजहरुद्दीन इदरीसी, मुजीब, नूर आलम सिद्दीकी, जाबिर अली, मोहम्मद सोनू इदरीसी, साकिर कुरेशी, बलराम यादव मौजूद रहे ।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!