किसानों ने विश्वासघात किया, हमने संयम बरता
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन निकले ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। बुधवार दोपहर तक करीब 200 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से कुछ किसान नेताओं पर भी एफआईआर की गई हैं। वहीं, हिंसा के बाद किसान नेताओं में दरार दिखने लगी है। दो संगठनों ने किसान आंदोलन से अलग होने का फैसला लिया है। इसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी शामिल है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोई भी किसान नेता दोषी पाया जाता है तो उसको छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने 25 केस दर्ज किए हैं। हमारे पास हिंसा से जुड़े वीडियो फुटेज हैं। हम चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 50 लोग हिरासत में हैं। किसान नेताओं ने दिल्ली पुलिस के साथ विश्वासघात किया।
Related Posts

