जोशी कोचिंग सेंटर में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र के ग्राम सभा जसमड़ मे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जोशी कोचिंग सेंटर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि किला चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त पांडे ने पहुँचकर झंडारोहण कर बच्चों को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कोचिंग के संचालक पदमराज जोशी द्वारा किया गया।इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत व डांस प्रस्तुत किया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा,पत्रकार तौक़ीर सिद्दीकी,मो० अफ़ज़ाल,अलीम कशिश,हिमांशू शर्मा,मुफीद आलम,राजेन्द्र कुमार,अज़मी भय्या,सुल्तान खान सुत्तु आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!