25 ग्राम मार्फिन के साथ एक गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद में नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। नशे के आदी होने वाले ज्यादातर नौजवान हैं। नशे के लिए अपनी सम्पत्ति को बेचकर पूरा करने के लिए लगा देते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मार्फिन तश्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसीक्रम में थाना जैदपुर पुलिस ने एक युवक को 25 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जैदपुर के ग्राम टिकरा जो मार्फिन तश्करी का गढ़ माना जाता है। यहीं से एक युवक मार्फिन लेकर अहमदपुर जा रहा था। थाना प्रभारी ने अहमदपुर चैकी इंचार्ज हरिशंकर साहू को सूचना दे दी। मौके पर पंहुचे चैकी इंचार्ज हरिशंकर साहू ने अहमदपुर पारा पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम परवेश कुमार सिंह पुत्र शिवबहादुर निवासी असंद्रा ग्राम लोहारपुर बताया। पुलिस ने जब अभियुक्त की तलाशी ली तो उसके पास से नाजायज मार्फिन बरामद की। पुलिस ने बताया कि मार्फिन की कीमत 25 ग्राम है। पुलिस ने अभियुक्त परवेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

 

Don`t copy text!