वैक्सीन का तीसरा चरण! सीएचसी बड़ा गांव में लगा टीका
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के तीसरे चरण में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव में वैक्सीन का पहला टीका सीएचसी के डॉक्टर विजय कुमार के एनएम लक्ष्मी शर्मा ने 10 बजकर 9 मिनट पर व दूसरा टीका डॉ. हारून रशीद अतीकी के लगाया गया टीका लगते ही तालियों की तड़तड़ाहट से सीएचसी गूंज उठी। बताते चले कि गत 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदघोष के बाद पूरे देश में एक साथ शुरू हुए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में सीएचसी बड़ागाँव में प्रथम दिन ही टीकाकरण कार्यक्रम था परन्तु किन्ही कारणों से 16 व 22 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत नही हो सकी। टीकाकरण के तीसरे चरण में गुरुवार को बड़े ही उल्लास के साथ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमे वैक्सीन का पहला टीका डॉ. विजय कुमार के लगाया गया तो सभी लोगो ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दोहरे की देखरेख में गुरुवार को शुरू हुए टीकाकरण से पूर्व सीएचसी की जमकर साजसज्जा की गयी। दूसरी मंजिल पर दो कक्षो में बनाये गये टीकाकरण से पूर्व तापमान की जाँच की गयी तथा तीन दिन के टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम दिन होने वाले 2 सौ टीकाकरण में 186 लोगो के कोरोना वैक्सीन लगायी गयी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्दीप कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. हाशिम अंसारी, डॉ. सर्वेन्द्र कुमार, डॉ. हारून रशीद अतीकी, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. आरएन वर्मा, रोहित राय, पंकज कुमार, पुनीत खरे, दिवाकर, चाँदनी सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

