भारत देश में मेलो का प्रमुख स्थान है: गौरव जैदपुर विधायक ने मेले का किया उद्घाटन
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
बाराबंकी। आपसी एकता व मेल मिलाप का संदेश देते है मेले। मेले भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते है मेलो के कारण लोग एक दूसरे से उत्साह के साथ मिलते है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम सरायकायस्थान में धनुष यज्ञ मेले का उदघाटन करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। विधायक गौरव रावत ने आगे कहा कि मेले में लोग जाकर इस भाग दौड़ भरी जीवन के कुछ पल आनन्द के साथ व्यतीत करते है हमारे देश व प्रदेश में मेलो को लेकर बहुत उत्साह रहता है। भारत देश में मेलो का प्रमुख स्थान है भारतीय मेले उत्साह और मनोरंजन के लिए जाने जाते है हमारे देश में मेलो का आयोजन पुराने जमाने से किया जाता रहा है इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि इस दिन लोग आपस में मिलजुल सकते है और अपने जीवन की समस्याओं को भूलते हुए जीवन का आनन्द ले सकतेे है। इस मौके पर रूपेश कुमार लेखपाल, जियालाल प्रधान, श्रीकेशन, मो. कामिल, रिजवान संजय, नजमुद्दी, नितेश यादव, बृजेश वर्मा, सुरेन्द्र यादव, गुफरान, प्रतिपाल वर्मा, सुरेश वर्मा, राहुल कश्यप समेत आदि लोग उपस्थित थें।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

