बाराबंकी। जनपद में पुलिस द्वारा शराब माफियाओ के खिलाफ अभियान चलाकर 45 लीटर कच्ची शराब के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद की गई कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। वहीं देवा पुलिस ने शराब बना रहे उस्मान गनी, पूरन, घनश्याम, मनोज, मोतीलाल को धरदबोचा पुलिस ने इनके पास से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इसी तरह असन्द्रा पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहे अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर शराब बरामद किया। दरियाबाद पुलिस व आबकारी टीम द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक सेल्समैन अतुल जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात पाउच 375 एमएल व 12 पौआ नाजायज शराब बरामद किया है। जनपद भर में चलाये गये इस अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

