शराबियों ने महिला व पुत्री पर किया जान लेवा हमला, घायल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया में शराबियों का विरोध करना एक महिला को उस समय महंगा पड़ गया जब शराबियों ने एक जुट होकर महिला एव उसकी पुत्री को पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी सद्दाम, कलाम, नियाज,फिरोज पुत्रगण शरफुद्दीन गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शराब की बोतल हलीमा पत्नी कुतुबुद्दीन के घर के सामने फेंक दिया जिसका जब हलीमा ने विरोध किया तो उक्त लोगो ने हलीमा की लात घूंसों से पिटाई कर दी माँ को पिटता देख हलीमा की पुत्री नाजरा बानो, सूफिया बानो एव नुजरा बानो बचाने दौड़ी तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटायी कर दी। डरी सहमी महिला ने स्थानीय पुलिस सहित मुख्यमंत्री को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!