प्रतिबन्धित मांस के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हैदरगढ़ पुलिस ने 45 किग्रा. प्रतिबन्धित मांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक मुखबिर ने सुचना दी की कुछ लोग प्रतिबन्धित मांस बेचने के लिये कस्बा के नहर पुलिया की तरफ जा रहे है। जिसके बाद धर्मेन्द्र रघुवंशी ने आरोपियों को पकड़ने के लिये उप निरक्षक बृजेंद्रनाथ मिश्रा हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द यादव, चीकू कुमार, मो मुस्लिम को भेजा। जब ये टीम नहर पुलिया के पास पहुचकर अभियुक्तो का इंतिजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद दो लोग हाथ मे बड़ा झोला आते देखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो ये लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया पुलिस की पूछताछ के दौरान इन लोगो ने अपना नाम साहेब आलम पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला कुरैशी व मो आमिर पुत्र मो कबीर निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा बताया। उन्होंने ये भी बताया कि मांस लेकर बेचने के लिये जा रहा था। लेकिन इससे पहले ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने दोनों अरौपियो को धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!