भाजपा तो झूठ बोलने की राजनीत करती है: गौरव जैदपुर विधायक ने किया इण्टरलाॅकिंग रोड का शिलान्याश

बाराबंकी। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा सिर्फ एक छलावा है। भाजपा जनता को निरर्थक मुद्दो में उलझाकर समाज को डराए रखना चाहती है। उक्त विचार रविवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम जकरिया में अपनी पूर्वांचल विकास निधि से बनने वाली इण्टरलाकिंग रोड का शिलान्याश करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया। श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के समय पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे बनने की तैयारी शुरू हुई थी। भाजपा सरकार इसे अपने चाल साल के कार्य काल में भी पूरा नहीं कर पायी है। समाजवादी पार्टी की अगर प्रदेश में सरकार होती हो यह एक्सपे्रस-वे कब का बनके तैयार हो चुका होता जिसका उदाहरण आगरा एक्सपे्रस-वे है भाजपा सरकार ने चार वर्ष में गन्ने का 1 रूपया भी नहीं बढया सब जानते है कि कई नई चीनी मिले समाजवादी की सरकार में चलाई गयी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मसौली ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा तो झूठ बोलने की राजनीत करती है। सच से भाजपा को डर लगता है भाजपा सरकार अब अपनी अन्तिम सासे गिन रही है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, अखिलेश यादव, श्रवन रावत, फकीर अली अंसारी, जबीर प्रधान, जगरूप वर्मा, बृजेश वर्मा, चन्द्र प्रकाश राजवंशी आदि लोग उपस्थित रहें।

 

Don`t copy text!