छुट्टा मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बाराबंकी। विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र के नंदऊपारा गांव के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों से तंग आकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा है जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार,गृह मंत्री भारत सरकार,जिला अधिकारी बाराबंकी को प्रेषित किया है,ग्रामीणों का आरोप है कि छुट्टा मवेशी ग्रामीणों की हरी-भरी फसल को नष्ट कर देते हैं इन मवेशियों ने पिछले दिनों कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं पूर्व में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरकार के आला अधिकारियों से की थी परंतु फर्जी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा कर दिया था,जिसे ग्रामीणों ने दोबारा शासन व प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत नंदाऊपारा के प्रेम सिंह बाबा, विनय सिंह, हरगोविंद सिंह, अनुराग सिंह, अरविंद यादव, काशीराम गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बताया छुट्टा मवेशी किसानों के जान की आफत बने हुए हैं इन छुट्टा मवेशियों को प्रशासन द्वारा गौशाला ना पहुंचाया जाना सरकार को बदनाम करने की एक साजिश है जिससे किसानों की नजर में सरकार की छवि धूमिल हो रही है फिलहाल ग्रामीण रातों को जाग कर अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर है अब देखना यह है की किसानों के इस प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

 

Don`t copy text!