भाजपा सरकार में अधिवक्ता वर्ग काफी निराश है: प्रदीप कुमार सम्मान समारोह में बोले सपा अधिवक्ता सभा जिला उपाध्यक्ष

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। अधिवक्ता वर्ग लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। लोकतांत्रिक मूल्यों की अभिरक्षा का परिचायक है अधिवक्ता वर्ग। अधिवक्ता समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है। उक्त विचार रविवार को ग्राम टेटेपुर में सेंट सीताराम चिल्ड्रन एकेडमी मे सपा अधिवक्ता सभा जिला उपाध्यक्ष रामशरण यादव उर्फ प्रदीप बाबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने व्यक्त किए। प्रदीप कुमार यादव ने आगे कहा कि समाज की बुराई को समाप्त करने में अधिवक्ता वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, समाज में अध्यापक, चिकित्सक और अधिवक्ता का महत्वपूर्ण स्थान है। भाजपा सरकार में अधिवक्ता वर्ग काफी निराश है। न्यायपालिका  को इस सरकार ने पंगु बनाने का कार्य किया है। सरकारी संस्थानों के साथ-साथ न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है। पूरे देश में अधिवक्ता समाज इस सरकार से त्रस्त है। सदस्य विधान परिषद राजेश यादव ‘राजू‘ ने कहा कि आज किसानों के साथ-साथ अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात हो रहा है, ऐसे समय में समाजवादी अधिवक्ता सभा की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह समाज को सही दिशा में ले जाने का प्रयास करें। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव व सदस्य विधान परिषद राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज का सपा अधिवक्ता सभा ने गर्मजोशी से स्वागत कर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं खान, बाबा जगत बहादुर, भारत सिंह यादव, सिकंदर यादव, हैदर अब्बास, के.के. तिवारी, नरेंद्र वर्मा, प्रीतम सिंह वर्मा, मंजूषा कपिल, फरह मिर्जा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

Don`t copy text!