मारफीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मारफीन तस्कर सहित 120 ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया। रामनगर अन्तर्गत क्षेत्र में पुलिस द्वारा दो मारफीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 93 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रामचन्द्र सरोज के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फतेहपुर रोड ग्राम साढ़ेमऊ के पास दो शख्स मारफीन बेचने के लिये आ रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी ने उक्त निरीक्षक संजीव कुमार, कन्हैया कुमार पाण्डेय, कां0 ओम प्रकाश शाहू, इन्द्रजीत यादव, देवप्रिय रावत को आदेश दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शख्स रामनरेश पुत्र बृजलाल निवासी गुड़ौली, ललित कुमार पुत्र फन्नेलाल निवासी साढ़ेमऊ फतेहपुर को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों की तलाशी ली तो इनके पास से नाजायज मारफीन बरामद की। वहीं कोठी पुलिस ने भी एक शातिर अभियुक्त ज्ञान प्रकाश पुत्र रामनाथ ग्राम सरांय नजर मजरे लाखूपुर कोठी के पास से तीस ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया है। पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!