यूटा का आयोजन, दीपक मिश्रा बने जिला संगठन मंत्री

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शहर के आनंद विहार कान्वेंट इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एस.एन. सिंह (प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अयोध्या प्रसाद दीक्षित द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में यूटा के पूर्व पदाधिकारी श्री विमलेश त्रिपाठी जिनका चयन समीक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग तथा एक अन्य पदाधिकारी श्री संतोष कुमार यादव का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उक्त दोनों पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपदीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए दीपक मिश्रा का मनोनयन सर्वसम्मति से जिला संगठन मंत्री पद पर तथा आशीष शुक्ला का मनोनयन जिला ऑडिटर पद पर किया गया। संगठन मंत्री चुने जाने में बाद दीपक मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा ने पालन करते हुए संगठन को संगठित रखते हुए शिक्षक हित में संगठन की रीतियों-नीतियों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राहुल शुक्ला, अरुणेंद्र कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, संतोष शुक्ला, धर्मेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, आनंद पांडे, सत्येन्द्र भास्कर आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!