संकुल शिक्षकों के गुणवत्ता संवर्धन पर गोष्ठी
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
देवा शरीफ बाराबंकी। विकासखंड देवा के प्राथमिक विद्यालय तासपुर में न्याय पंचायत देवा देहात के संकुल शिक्षकों के गुणवत्ता संवर्धन संबंधी एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आधारशिला शिक्षण समूह ध्यानाकर्षण प्रेरणा लक्ष्य तालिका एवं प्रेरणा सूची पर अनुज श्रीवास्तव द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात यहां शिक्षकों द्वारा आधारशिला हस्तपुस्तिका पर प्रशनोत्तरी भी हल कराई गई। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका प्रीति वर्मा द्वारा शिक्षण योजना पर एक प्रस्तुतीकरण किया गया जबकि प्रियंका यादव द्वारा यहां एसएटी द्वितीय कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में गोष्ठी में शिक्षक राजेश श्रीवास्तव द्वारा 14 पैरामीटर (अवस्थापना बिंदु) पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यहां शिक्षक ओम प्रकाश द्वारा विद्यालय की आवश्यक 14 पंजिकाओं के विषय में बताया गया तथा मिशन शक्ति पर सहायक अध्यापिकाओं श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव सुश्री अनामिका चैधरी एवं श्रीमती श्रेया सिंह द्वारा एक रोल प्ले का भी शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। विशेष तौर पर कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को कोविड-19 के पश्चात खुल रहे विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया साथ ही उन्होंने समस्त संकुल शिक्षकों से प्रारंभिक आकलन पत्र एवं हस्त पुस्तिका पर सवाल-जवाब भी किए।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

