हरदोई । सोमवार को न्याय पंचायत संसाधन केंद्र संगैचामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर में शिक्षक संकुल की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में ए0आर0पी0 श्री अभय यादव जी ने मिशन प्रेरणा के महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की ।
ए आर पी श्री सूर्य भान सिंह ने अध्यापको को सम्बोधित करते हुए समय से ऑनलाइन निष्ठा ट्रेनिंग पूर्ण करने ,रीड एलांग एप को अभिभावकों के मोबाइल में डाउनलोड कराने व बच्चों को उसका प्रशिक्षण देने,आधारशिला,ध्यानाकर्षण,शिक्षण संग्रह मॉड्यूल को अध्ययन करने,विद्यालयों में रीडिंग कार्नर व सक्रिय पुस्तकालय होने की बात कही। व बच्चों को कहानी के माध्यम से कैसे सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता,सीखने के लिए ध्यान को केन्द्रित करने का अभ्यास वराह मिहीर की रोचक कहानी सुनाकर संगोष्ठी में कराया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ए0आर0पी0 महोदय ने साण्डी ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने हेतु प्रयास करे।विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों को एलबम के रूप में विद्यालय में रखने को कहा।
आज की कार्यशाला में शिक्षक संकुल अनुराग प्रकाश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज कुमार दत्त, अनिल प्रजापति, मिथिलेश कुमार जी एवं एनपीआरसी सुनील कुमार तथा मधुकर त्रिवेदी, रंजीत कुमार, आशुतोष पाठक, राधेश्याम पाण्डेय ,संतोष कुमार, प्रशांत शुक्ला, व नवनियुक्त शिक्षिकाएं व शिक्षक आदि अध्यापक गण शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।
Related Posts

