सरकारी कर्मचारियों की पहली पंसद क्यो बन जाता है बाराबंकी?
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
लखनऊ। एसएम न्युज24 टाइम्स जनपद बाराबंकी में अगर कोई बाहरी अधिकारी या कर्मचारी आ जाता है तो एक-दो वर्ष रूकने के बाद उसका मन बाराबंकी छोड़कर जाने को नहीं करता है। वहीं कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को देखकर लगता ही नहीं है कि इनका कभी स्थानान्तरण गैर जनपद भी होगा। वहीं कुछ अधिकारियों से अपना-अपना आवास व फार्म हाउस तक जनपद में बना रखा है। अगर भविष्य में स्थानान्तरण हो भी जाये तो उनकी फैमिली आराम से बाराबंकी जनपद में रह सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग से लेकर अन्य सरकारी कर्मचारियों की पहली पसंद बाराबंकी बनता जा रहा है। आखिर बाराबंकी में क्या खास है जो यहां से जाना नहीं चाहते हैं सरकारी सेवक। आपको बताते चले कि बाराबंकी का वैसे तो बहुत बड़ा व पुराना इतिहास है किन्तु सरकारी कर्मचारी की पहली पंसद वर्तमान समय में बाराबंकी इसलिए बनता जा रहा है कि बाराबंकी उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटा हुआ इलाका है यहां पर ज्यादा दखल ब्यूरोक्रेसी का नहीं है जो भी कार्य होता है उसमें सब मिल बांटकर करते हैं और कोई हो-हल्ला नहीं मचता है। यहाँ पर भूमि भी कम दामों पर मिल जाती है, कई अधिकरियों व कर्मचारियों ने विवादित भूमि अपने परिजनों के नाम खरीद कर उसको अपने कब्जे में कर लिया गया है। कई सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बैक डोर से की गई कमाई से भूमि खरीदकर बाद में उसको बेंचकर काले रूपयों को आसानी से सफेद किया जा सके। वैसे तो प्रदेश भर के सरकारी सेवकों के लिए आरामगाह बनता जा रहा है जनपद बाराबंकी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

