फतेहपुर बाराबंकी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी क्षेत्र के गांव-गांव जाकर बूथ कमेटी से बैठक कर लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही पात्र योजनाओं की जानकारी दे रहे है तथा साथ ही उनकी समस्याओं का भी निराकरण करा रहे है। शनिवार को ग्राम शेखनापुर व तिवारीपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर जनसंपर्क कर उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम व जिला मंत्री डॉ अंजू चंद्रा के नेतृत्व में बूथ कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्ष के साथ बूथ समिति की बैठक की गई। बाद में गांवो के विभिन्न घरों पर जनसंपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। अनुपम निगम ने कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार किसानों और गरीबों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर ग्रामीणों को भाजपा की पॉकेट बुक भी वितरित की गई। इस मौके पर अनंत गुप्ता, बेलहरा मंडल अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान रंजीत वर्मा, सरोज वर्मा, मुन्ना वर्मा, सुभाष चैहान, रामकुमार वर्मा, शांति देवी, पवन चैहान, सतीश चैहान, लवकुश, विमल चंद, उमेश वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts