कमिश्नर ने तहसील के निर्माणाधीन भवन की परखी गुणवत्ता, जताई नाराजगी

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

शाहाबाद,हरदोई। लखनऊ मंडल लखनऊ के कमिश्नर रंजन कुमार ने आज तहसील के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। भवन में गुणवत्ता विहीन सामग्री प्रयोग होने पर काफी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में अफरातफरी का आलम रहा। लखनऊ मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले तहसील के निर्माणाधीन भवन का पूरे कैंपस में टहल कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण सामग्री पर नाराजगी जताई। तहसील भवन में लगे लोहे के गेट और खिड़कियों को स्वयं बजाकर देखा और उन सभी को हल्का बताया। कहा मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। इस मौके पर उन्होंने निर्माण एजेंसी तथा तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में अफरातफरी का आलम रहा। इस मौके पर एसडीएम कपिल देव सिंह यादव, तहसीलदार रामवीर सिंह तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!