किसानों को आतंकवादी कह कर सरकार अपनी छवि धूमिल कर रही है: नरेश टिकैत महापंचायत में करीब 15 से 20 हजार किसान हुए शामिल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हरख चैराहा के सतरिख रोड के पास मौजूद खेल मैदान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसान महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर महापंचायत को संबोधित किया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महापंचायत करने का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून सरकार वापस ले और एमएसपी पर गारंटी दे अन्यथा देश का किसान आने वाले समय में जवाब देने का काम करेगा इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन और महा पंचायतों का यह उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं कि सरकार की छवि को बेकार करना लेकिन जो गलत है वह गलत है उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है वह जिद छोड़ कर किसानों की बात सुने क्योंकि अगर किसान ही नहीं रहेगा और जनता नहीं रहेगी तो सरकार का कोई मतलब नहीं है ,इसी क्रम में उन्होंने कहा कि एमएसपी हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है इन तीनों काले कानून को खत्म करने की आवश्यकता है अगर यह खत्म नहीं किया गया तो किसान इसी तरीके से आंदोलन और महापंचायत करता रहेगा, यह तीनों काले कानून किसानों के हित में बिल्कुल भी नहीं है इन्हें वापस करना ही पड़ेगा यह कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने की कोशिश की गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसानों के इतने हितैषी होते तो 200 से अधिक किसान शहीद नहीं हुए होते आज वह हमारे सबके बीच में होते और कहा कि सरकार किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी कहकर अपनी गरिमा ना गिराए फिलहाल इस महापंचायत में करीब 15 से 20 हजार किसान शामिल हुए।

इस किसान महापंचायत को लेकर शासन प्रशासन रहा सक्रिय


इस किसान महापंचायत को लेकर बाराबंकी का शासन प्रशासन काफी सक्रिय दिखा और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का काम किया गया आपको बता दें कि जनपद के सभी थाना प्रभारी किसान महापंचायत के आसपास पहुंचकर निगरानी रखने का काम कर रहे थे वही एलायू और अन्य खुफिया तंत्र अंदर की बातों को सुनकर जानकारी एकत्रित कर रहे थे अपर पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा ले रहे थे।

इस किसान महापंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता भी दिखे

आपको बता दें कि इस किसान महापंचायत में समाजवादी पार्टी के कई बड़े-बड़े नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई इसके अलावा क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसान आंदोलन में नजर आए इसी पर जब हमारे संवाददाता ने एक समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि नेता मैं बाद को हूं किसान पहले हूं इसलिए किसान महापंचायत में शामिल होने आया हूं

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!