सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 26.02.2021 को कौमीएकता गेट के पास हार जीत की बाजी लगाते समय 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के पत्ते व मालफड़ बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 63/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण:-1-मो0 आलम पुत्र मो0 जान निवासी शाहपुर कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी2- मो0 आमीन पुत्र मो0 जब्बार निवासी वसीनगर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3- मो0 शकील पुत्र फकीरे निवासी दमादनपुरवा हुसैनगंज कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

