चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद।चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456
बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना दरियाबाद टीम द्वारा आज दिनांक 27.02.2021 को ग्राम बेहटा से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 400 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर भारी मात्रा में लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 49/2021 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण– 1. लक्ष्मन पुत्र छोटे निषाद निवासी बेहटा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी2. जगदीश पुत्र मिश्री राजभर निवासी बेहटा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी3. भग्गू निषाद पुत्र बहादुर निषाद निवासी बेहटा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी4. विनोद कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी बेहटा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

