50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-अभियुक्तों गिरफ्तार,
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 27.02.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजीम पुत्र शफीक निवासी पीर बटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को धनोखर तालाब के पास थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 240/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-*अजीम पुत्र शफीक निवासी पीर बटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
Related Posts
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

