अलग अलग थानों द्वारा अभियान चलाकर 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,70 लीटर कच्ची शराब बरामद।
मोहम्मद अनस कासमी प्रबंधन संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस
बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर कुल 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 70 लीटर कच्ची शराब बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।
➡ थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को कुल 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. दीनानाथ पुत्र राधेश्याम, 2. बेचनलाल पुत्र साहेबलाल निवासीगण ग्राम बेहटा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को दिनांक 27.02.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 00 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 51/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
➡ थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद।
थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. जानकी प्रसाद पुत्र बाबू निवासी मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 2. रामदीन पुत्र श्रीराम निवासी टिकरा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी, 3. बाबूराम पुत्र छेदन निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 4. अजीज पुत्र रफीक निवासी चैनपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.02.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 65/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
➡ थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण करन पुत्र श्री रामकिशुन नि0 ग्राम टिकैतगंज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.02.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 51/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
➡ थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम सुमिरन पुत्र स्व0 शंकर निवासी आलम का पुरवा मजरे लाही थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 28.02.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 64/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
मोहम्मद अनस कासमी प्रबंधन संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस

