“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया-

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

बाराबंकी बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा एक-एक ग्राम चिन्हित कर बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया-

आज दिनांक 28.02.2021 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के नेतृत्व में महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के एक-एक गांव को चिन्हित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु चालाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं/बच्चियों को जागरुक किया गया एवं उन्हे स्वावलम्बी बनने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं व बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 108(एम्बुलेंस सेवा), एवं 102(स्वास्थ्य सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

Don`t copy text!