महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति हो जागरुक: सुधीर गोष्ठी में बोले प्रभारी निरीक्षक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैदनपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरुक करते हुए एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मिशन शक्ति में उपस्थित महिलाओ एव बालिकाओ से रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। नारी समाज वर्तमान परिवेश में पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है परन्तु ग्रमीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी होने के कारण तमाम महिलाएं घरेलू हिंसा से लेकर शारिरिक शोषण की शिकार हो रही है ऐसी महिलाओं में शसक्तीकरण करने की जरूरत है। महिला आरक्षी रीता मौर्य ने बालिकाओ से कहा पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है आप लोग किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करे पुलिस को सूचना दे।तथा डायल 1090 व डायल 112 को डायल करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के त्तपर रहेगी। आरक्षी रीता मौर्य ने पास्को एक्ट के सम्बंध में जानकारी दी। हल्का प्रभारी सुभाष दुबे ने कहा कि नारी सुरक्षा के प्रति समाज के लोगो को भी जागरूक होना चाहिए क्योंकि हर बालिका किसी की बहन व बेटी होती है। हर माँ बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बेटियों की ऐसे परवरिश करे जैसे पुत्र की जाती हैं।तथा बालिकाओ के रहन सहन पर विशेष ध्यान दे कि कही हमारी बेटी किसी के उत्पीड़न का शिकार तो नही है और लोकलाज के कारण अपनी परेशानी बता नही पा रही हैं। इस मौके पर राजेश वर्मा, नसीम खान, मनोज सोनी, बेबी, अशोक कुमार यादव, देवेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, सईद, रुबीना, मरियम, गुड्डी, फरीदा बानो, सायरा बानो सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एव बालिकाएं मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

