एक वर्ष बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का ढोल बाजे के साथ हुआ स्वागत

हरदोई।कोरोना महामारी संक्रमण के चलते लगभग एक वर्ष बाद पुनः स्कूल खुलने पर उनमें रौनक लौटी।इसी कड़ी में सुरसा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय म्योनी में प्रथम दिन विद्यालय बच्चों का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बच्चों को मास्क वितरण के साथ साथ सेनेटाइजर से हैंड वाश कराये गए।प्रवेश द्वार पर बच्चों तिलक लगाकर विद्यालय की शिक्षिका श्रुति देवी व विद्यालय परिवार तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया।स्वागत से अभिभूत हुए बच्चो के अन्दर स्कूल आने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने कहा कि ये कार्यक्रम निरन्तर 100 दिन तक चलाया जाएगा।इसके लिए बुनियादी शिक्षा के लिए शिक्षण सामग्री भी तैयार कर ली गई है।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक उमेश कुमार गोस्वामी, विजय कुमार, राजेश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रामकुमारी, राजेश्वरी, रामवती, विद्यालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष वीर बहादुर व बच्चों के अभिभावक मौजूद है।

Don`t copy text!