महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। देश के लोग गिरती आमदनी और बढती हुयी महंगाई से पहले से परेशान है। रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत में पिछले दो महीनो में दो सौ रूपये बढाकर सरकार ने आम आदमी क घर का बजट बिगाड दिया है जिस तरह से हर कुछ रोज के बाद रसोई गैस के दाम ही नही बढे है तेजी से देश मे पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यो में भारी बढोत्तरी हुयी है जिसके चलते जनता मे बेचैनी है। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने सोमवार को देश में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की बढती कीमतो के विरोध में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा आयोजित विरोध दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक मे व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया। विरोध कार्यक्रम में जनपदीय प्रभारी प्रदेशीय सचिव प्रदीप कोरी जी मुख्यरूप से मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!