चैकीदार समाज के रक्षक हैं: सुधीर बैठक में बोले प्रभारी निरीक्षक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। गांव का चैकीदार पुलिस व समाज के बीच का सजग प्रहरी होता है जिनके आत्मविश्वास से छोटे बड़े सभी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है जिसे पुलिस एव जनता की तीसरी आंख कहा जाता हैं। उक्त बातें थाना सफदरगंज में ग्राम चैकीदारों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कही उन्होंने कहा कि यदि पुलिस सजग है तो ही जनता को राहत मिलेगी। चैकीदार समाज के रक्षक हैं। जब सब चैन की नींद सो रहे होतें है तो चैकीदार अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए समाज की निगरानी कर रहा होता है। श्री सिंह ने कहा कि चैकीदार पुलिस परिवार से जुड़े हैं। जो पुलिस व्यवस्था की नीव है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में आप लोगो की बड़ी जिम्मेदारी बढ़ी है निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लोगो पर नजर रखे तथा हर छोटी बड़ी जानकारी थाने पर आकर देने के निर्देश दिये।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!