सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़, बाराबंकी। पूरा मामला जनपद बाराबंकी के त्रिवेदीगंज विकासखंड परिसर का है जहां पर एक सफाई कर्मी ने सहायक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव की प्रताड़ना से आहत होकर कार्यालय के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी जो आज इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बताते दरअसल पूरा मामला यह था कि सफाई कर्मी नेबताया था कि हमें सहायक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव व अन्य 3 लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था ना समय से छुट्टी दी जाती थी ना ही समय से तनख्वाह और ट्रांसफर करवाने के लिए लगातार रुपयों की मांग की जाती थी जिससे हम स्वयं आहत होकर आग लगा ली आग लगते ही सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर जाकर जायजा किया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। इसी तरह आहत होकर अधिकारियों से कर्मचारी क्या लगाते रहेंगे आग देते रहेंगे जान यह तो आने वाला ही वक्त बताएगा। करीब 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी नहीं हो सकी सहायक अधिकारी व तीन अन्य लोगों पर कार्यवाही। डॉक्टरों ने बताया इस तरह लगी थी आग कि बचाने का किया गया पूरा प्रयास उसके बावजूद भी नहीं बच सका सफाई कर्मी।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

 

Don`t copy text!