सपा की बनी सरकार तो प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा: गोप दर्जनों महिलाओं ने ली सपा की सदस्यता
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी महिलाओं को महिला सभा की नगर अध्यक्ष पूनम यादव और लखनऊ की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष शबनम खान ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में ताज खान को अल्पसंख्यक सभा नगरध्यक्ष ने नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जिसका नियुक्ति पत्र श्री गोप ने ताज खान को देकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर अरविंद गोप ने कहा कि आप सभी लोगों का समाजवादी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत है,हम और हमारी पार्टी सभी महिलाओं के प्रति हमेशा मदद के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर उनके साथ है। जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई थी, जिसमे समाजवादी पेंशन योजना, महिलाओं के लिए लोहिया आवास योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त पारिवारिक शाहायता, वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन,लड़कियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना, लड़कियों को कन्या विद्या धन योजना,नई रोशनी उसका कल योजना,अन्य तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रही थी। परन्तु आज ज्यादातर योजनाओं को या तो बन्द कर दिया गया है या फिर उसका नाम बदल दिया गया है।आप सभी लोगों से अपील है कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत करना है ताकि आने वाले 2022 के चुनाव में दोबारा सपा सरकार बनें,और हम सब के नेता अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनें और सभी बन्द योजनाएं संचालित हो सकें। पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, हफीज सलमानी, चैधरी शमीम, शकील सिद्दीकी, रामावती, परवीन बानो आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

