मासूम व युवती लापता, जांच में जुटी पुलिस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा अकोहरी गांव का है। यहां के निवासी रामतीरथ यादव की पुत्री आशा यादव (31) बीते शनिवार को दोपहर के समय अपनी 5 वर्षीय मासूम पुत्री अंजली उर्फ दीप्ति यादव के साथ घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। काफी देर बीतने के बाद भी जब मां बेटी घर नहीं पहुंची तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मां बेटी का कहीं कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने रविवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार लापता महिला का मानसिक संतुलन सही न होने की बात प्रकाश में आई है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!