निशुल्क दवा वितरण कैम्प का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर बाराबंकी। अवस्थी होम्योपैथिक रामनगर द्वारा निशुल्क दवा वितरण का कैंप लगाया गया। जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों का इलाज कर मुक्त दवा बाटी गई।सोमवार को अवस्थी होम्योपैथिक के प्रोपराइटर डॉ राजीव कुमार अवस्थी रामकुमार मौर्य सुब्रत अवस्थी द्वारा एक दिवसीय निशुल्क दवा वितरण कैंप सीतापुर बॉर्डर के गांवों में जाकर मां कालिका देवी मंदिर बहादुरगंज में लगाया गया और करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के 500 रोगियों का निशुल्क दवा देकर उपचार किया गया। डॉ राजीव अवस्थी ने कहा हमारा निशुल्क दवा वितरण कैंप हर महीने कहीं न कहीं लगता है। मैं इस कैंप में लोगों को निशुल्क दवा देता हूं।माता रानी की कृपा से यह कार्य अनवरत चलता रहेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

