बाराबंकी। हैदरगढ़ शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत दतौली की शिक्षक संकुल संगोष्ठी का आयोजन प्रा.वि. पूरे चैबे में बीईओ नवाब वर्मा के संरक्षण में किया गया। संगोष्ठी में संकुल शिक्षक के रूप में महेन्द्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार त्रिवेदी, प्रशांत सिंह तथा न्याय पंचायत के शिक्षको ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। संकुल शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव, आशीष कुमार त्रिवेदी ने समृद्ध माड्यूल तथा प़शान्त सिंह ने बेसलाइन आकलन की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में श्रद्धा मणि द्वारा भाषा की शिक्षण योजना तथा दीपक कनौजिया द्वारा गणित की शिक्षण योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। 50 दिवसीय कार्य योजना, शिक्षक डायरी ,शिक्षण योजना तथा गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। मिशन प्रेरणा बैठक में अंजू सिंह,करुणा शंकर , मोहित सिंह, रामकिशुन यादव, अशोक कुमार, राजीव मिश्र, कंचनलता, आशुतोष कुमारी, गरिमा सिंह, रश्मि, श्रीरानी, सुषमा, हरिश्चन्द रावत आदि शिक्षकों ने बैठक में प्रतिभाग किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

