… बेशकीमती जमीन पर माफियाओं की नजर -जमीन को हड़पने के लिए धार्मिक उन्माद फैला कर अवेध कब्जा करने का प्रयास।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
-ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि-हरख मुख्तार अहमद शाह के ऑडियो और वीडियो वायरल होने से किसान संगठनों और नगर वासियों में आक्रोश।

बाराबंकी। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं, अपराधियों का सफाया कर रही है तो वही जनपद बाराबंकी में कई माफिया जल्द अमीर बनने के चक्कर में उभरकर सामने आ रहे हैं। शहर के साथ अब कस्बे की भी बेशकीमती जमीनें सुरक्षित नहीं रह गई हैं। माफिया लोग गरीबों को डरा धमकाकर, जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर जमीन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपना रहे हैं, लेकिन जैदपुर पुलिस माफियाओं कार्रवाई ना करके उन्हें संरक्षण दे रही हैं, पीड़िता जनपद बाराबंकी के उच्च अधिकारियों को प्राथना पत्र दिया पर दबंग पर जैदपुर पुलिस की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं वह लगातार धमका रहे हैं कि जल्द से जल्द हट जाओ नहीं तो हमारे पास जे0सी0बी0 है, उसी से सबको जमींदोज कर देंगे। विगत दिनों अराजक तत्वों ने ईंट, गुम्मा चलाकर लोमहर्षक घटना की किन्तु स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसाना बानो, सायमा बानो, भाई शकील पुत्री व पुत्रगण मोहम्मद रसीद मोहम्मद शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर जिला बाराबंकी के रहने वाली है। पीड़ितजन शाह कटरा में झोपड़ीदार मकान जिसमें कच्ची दीवाल व छप्पर पड़े हुए हैं जो लगभग 4 बिस्वा में बने हुए हैं, जिसमें नीम, गूलर, शीशम, पकरिया आदि के पुराने पेड़ लगे हैं जिनकी उम्र लगभग 100 वर्ष से अधिक है जिनको पीड़ितजन के दादा घीसा ने लगाया था, यह मकानात कब्रिस्तान के आंशिक भाग में पूरब पश्चिम की ओर बने हैं, और पीड़िता ने अपनी जमीन में एक बड़ा कमरा बनाया है जिसमें स्लेब पड़ी है व टीन भी पड़ी हुई है जिसके सम्बंध में गांव के मुख्तार शाह, अताउल्ला पुत्र अब्दुल समद, मेराज पुत्र ईदू, हाजी मोहर्रम अली, हाजी सग्गा आदी लोग कस्बे में जमील बाजे वाले से ऐलौस करा कर हजारों की संख्या में भीड़ लेकर पीड़ितजन के घर में पहुंचकर हमला कर दिया जिसमें उपरोक्त लोग ललकार रहे थे और गांव के इमामुद्दीन, मेम्बर नगर पंचायत हफीज, मुन्ना पुत्र छोटेक निवासी मो0 छोटी बाजार व इमामुद्दीन मो0 वसीनगर यह लोग ईंटा पत्थर चलाते हुए पीड़िता का पल्ला दरवाजा, तख्त, पंलग, बक्सा आदि तोड़ दिया तथा कब्रिस्तान की बाउण्ड्री सरकारी वह भी तोड़ दिया और पीड़िता अफसाना को हफीज ने मार पीटा तथा उनके नाम की कील सोने की जबरदस्ती निकाल लिया और मुन्ना तथा इमामुद्दीन व हफीज ने पीड़िता की लड़की महजबी उम्र करीब 16 साल के हाथ पकड़ लिये और गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसे गिरा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ किया जहां पर साइमा व खुशबू मौजूद थी जिनके भी ईंट पत्थर की चोटें लगी है, जिन्होंने घटना को देखा व किसी तरह मजहबी को बचाया। मेराज आदी लोगों ने कूटरचना करके खेतौनी बनाकर प्रार्थिनी के पूर्वजों के जमाने के घर पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ितजन बहुत गरीब व मजदूर पेशा व्यक्ति हैं शादी विवाह में जुटे बर्तन मांज कर किसी तरह से अपना जीवन बसर कर रहे हैं। पीड़िता ने एक पत्र उपजिलाधिकारी, नवाबगंज, बाराबंकी को दिया गया था जिसमें लेखपाल, कानूनगो ने अपनी आख्या दी है कि गाटा संख्या-1618 जो कब्रिस्तान के खाते में दर्ज है, मकान आशिंक भाग पर काफी अरसा से बना है जिस पर विपक्षीजन द्वारा कब्जा न करने से रोका गया है, और पीड़ितजन के कब्जे में कोई हस्तक्षेप न किया जाये के लिये लिखा है। किन्तु विपक्षीजन काफी शातिर व चालबाज व फितरती व्यक्ति हैं वह लोग धर्म विशेष का संगठन बनाकर लोगों को उकसाकर किसी भी तरीके से जमीन को हथियाना चाहते हैं।
अब देखना है कि सरकार इन माफियाओं पर कोई नकेल कसेगी या इसी तरह गरीबों व मजलूमों की पूर्वजों के जमाने की जमीन को हड़प करके मल्टी काम्प्लेक्स बनाकर बेचते रहेंगे।
………………….पेड़ सोच रहे थे, लकड़ी उनके समाज की है।
जैदपुर बाराबंकी क्षेत्र में चर्चा है कि समाज के नेता बनने के लिए परिक्रमा करने वाले आज जब कुछ हस्ती बना लिये हैं तो वह अपने ही समाज को उजाड़ने व बरबाद करने के लिए तैयार हैं। इस वाक्ये पर एक कहावत याद आ रही है कि ‘‘जंगल कट रहा था, लेकिन सारे पेड़ कुल्हाड़ी को बेंट दे रहे थे, क्योंकि पेड़ सोच रहे थे कि कुल्हाड़ी में लगी लकड़ी उनके समाज की है ।
रात बिरात जे0सी0बी0 से जमींदोज कर सकते हैं पूरे परिवार को।
मालूम चला है कि माफियाजन रात बिरात कभी भी जे0सी0बी0 से निर्माण को ढहा देने की फिराक में हैं, विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि 12 मार्च से पहले जे0सी0बी0 चल सकती है और कीमती जमीन हड़पी जा सकती है।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

