सपा नेता व व्यापारी नेता रामज्ञान गुप्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त

हरदोई । समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने सपा नेता व व्यापारी नेता रामज्ञान गुप्ता पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर हरदोई शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा की निष्पक्ष जांच व समाप्त कराए जाने को लेकर हरदोई पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि सपा नेता व व्यापारी नेता रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई नगर पालिका में मानक के विरुद्ध हो रहे कार्य का वीडियो बनाकर दिनांक 28/02/2021 को भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसकी शिकायत जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई से की थी और 01 मार्च 2021 को राज्यपाल महामहिम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया था। जिससे नाराज होकर नगर पालिका ठेकेदार के पुत्र कपिल सिंह ने दिनांक 06/03 /2021 को सपा नेता व व्यापारी नेता रामज्ञान गुप्ता पर उक्त झूठा मुकदमा साजिशन काफी सोच समझकर काफी विलंब से लिखवाया है जिसकी निष्पक्ष जांच कराकर समाप्त कराया जाए। सपा नेता पर लिखे उक्त मुकदमा से हरदोई के व्यापारियों में काफी रोष है। समाजवादी व्यापार सभा उक्त मुकदमा के जांचोपरांत समाप्त करने की मांग करती है।

इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, पंकज यादव, सोनू गुप्ता, केशव गुप्ता, श्याम सिंह, शाहिद खान, प्रवेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, सोनू कश्यप, मुकेश गुप्ता उमेश गुप्ता मनीष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!