महादेवा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, किया जलाभिषेक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489 शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

रामनगर बाराबंकी। लोध्र्रेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की भीड़ ने पहुंचकर अपने आराध्य देव को जलाभिषेक कर मनोवांछित फल पाने की कामना की। रात से ही भारी भीड़ महादेवा की ओर हर हर बम बम करते हुए पहुंची। पौराणिक व ऐतिहासिक महत्त्व को अपने में समेटे हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर अपार भीड़ देखने को मिली उरई कानपुर जालौन उन्नाव लखनऊ बांगरमऊ आदि स्थानों से भक्तों का काफिला जब महादेवा पहुंचा तो वहां भारी भीड़ का नजारा देखने को मिला अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख भक्तों ने लोधेश्वर महादेवा में देर रात तक पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त किया शिव भक्तों की सेवा में बाराबंकी से लेकर महादेवा तक दर्जनों स्थानों में श्रद्धालुओं द्वारा पूरी सब्जी बूं क्रॉसिंग दी हलवा छोला चावल फल चाय आदि की व्यवस्था की गई थी। मुख्य रूप से केसरी पुर क्रॉसिंग पार करते ही बीईओ संजय शुक्ला कढ़ी चावल का भंडारा करवा रहे थे। तो बालमुकुंद मौर्या ने छोला चावल खूब बांटा। बगल में ही श्रीनारायण द्वारा बूंदी बांटी जा रही थी। थोड़ा आगे बढ़ने पर नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी व सभासद संत कुमार उपाध्याय शुभम जयसवाल श्याम मोहन शुक्ला हरिश्चंद्र तिवारी आदि के सहयोग से विशाल भंडारा चलाया गया। महादेवा परिसर में जगह जगह भंडारा चलाया जा रहा था।।मंदिर के अंदर शिवभक्तों की श्रद्धा देखते बनती थी। प्रवेश द्वार से लेकर लोधौरा चैराहे पर जगह-जगह पुलिस बल लगा हुआ था।और उन्हें दर्शन पूजन करा रहा था। शिव भक्तों का उत्साह इतना चरम पर था कि लगी बल्लिया भी कई जगह टूटती नजर आई। हालांकि सभी को लाइन से ही मंदिर के गर्भ गृह में भेजा गया। मेले के चलते रास्ते में लगाया गया पुलिस बल भारी भीड़ को देखते हुए नाकाफी दिख रहा था।रेलवे क्रॉसिंग केसरी पुर के पास व हाईवे के किनारे बड़ा जाम लगा रहा।जो दिन में करीब11रू00 11रू30 बजे खत्म हुआ। पूरा दिन श्रद्धालुओं से महादेवा भरा रहा। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीओ दिनेश कुमार, एडिशनल एसपी एसडीएम राजीव शुक्ला, सहित प्रशासनिक अमला व अन्य थानों की फोर्स दिन भर मुस्तैदी से जुटी रही।वाहनों से पड़ाव शुल्क वसूलने में ठेकेदार भी आगे रहे। और जहां ऑडिटोरियम स्थल था वहां से लेकर रामनगर ब्लाक के सामने तक खड़े वाहनों से पैसा वसूला गया। इस पर कई जगह लोगों ने आपत्तियां भी की। लेकिन ठेकेदार नहीं माने। भारी भीड़ के चलते कई स्थानों पर पेयजल समस्या भी मौजूद रही। और गंदगी का भी ढेर लगा रहा। लेकिन समस्याएं भी भक्तों के उत्साह कम नही कर सकी।

साधनों की रही किल्लत

लोध्रेश्वर महादेवा आने जाने वाले साधन प्रशासन द्वारा बंद कराए जाने से कांवरियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आने जाने के लिए वह घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इसलिए वह पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा करते रहे।

बुढ़वल स्टेशन पर रही भीड़
लोध्रेश्वर महादेवा में आने वाले कावरियो की भीड़ को देखते हुवे बुढ़वल स्टेशन आरपीएफ प्रभारी राम प्रताप सिंह व जीआरपी प्रभारी ने जाने वाली ट्रेनों को रुकवा कर के कावरियों को बिठाकर सकुशल उनके घरो की ओर रवाना किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इन्तिजाम किये गए, किसी को कोई दिक्कत ना हो इसके लिये जल व भण्डारे की व्यवस्था की गई थी।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

Don`t copy text!