हजरत दौला शाह का उर्स धूमधाम से मनाया गया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। उर्से दौला शाह हजरत ग्राम बिबियापुर रानीकटरा में सल्हा साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. पिछले साल कोरोना काल में सभी कार्यक्रम व धार्मिक स्थलों पर पाबन्दियाँ थी. जिसकी वजह से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गए थे। कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि इस बार जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद आयोजन किया जा रहा है। हर साल रजब के महीने के आखिरी अशरे में 26 व 27 तारीख को हजरत दौला शाह रह० अ० का उर्स मनाया जाता है। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल हमीद ने जनाकारी दी कि प्रोग्राम 12 मार्च की शाम बाद नमाजे इशा नातों मनकबत के साथ शुरू होगा उसके बाद हजरत मुफ्ती अख्तर हुसैन आलमी का खिताब होगा। जिसमें बिबियापुर मदरसा अल्जामियातुल गौसिया अनवारुल उलूम दौला शाह से फारिग तीन हाफिज बच्चों को मुफ्ती हाफिज तफ्सीर आलम, हाफिज रजा हुसैन, हाफिज गौस मोहम्मद बच्चों को दस्तार बांधेंगे। उर्स का उदघाटन देवानन्द पाण्डेय दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख के द्वारा किया जायेगा। जिसमें ग्राम प्रधान हनीफ कुरैशी, अंकुर सिंह, आफताब पत्रकार, अमीर उल्लाह, सुभाष यादव, हाफिज मो० हसीब खान, कारी सरफराज आलम, मो०शब्बू सिद्दीकी, मो०मुशीर खान, मेराज अली उर्फ पुन्ना आदि लोग उपस्थित होंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!